पिंजौर। वार्ड नंबर 18 की पार्षद सीमा देवी सहित स्थानीय निवासियों ने विधायक शक्ति रानी शर्मा को वार्ड की समस्याओं से अवगत करवाते हुए समस्याओं के समाधान की मांग की। पूर्व सरपंच योगेंद्र ठाकुर ने बताया कि इस दौरान लोगों ने गांव की जर्जर सड़क, नाले, श्मशानघाट, स्ट्रीट लाइट, पार्क की सफाई व्यवस्था से संबंधित समस्याओं से अवगत करवाया।