फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कानून सबके लिए बराबर, पुलिस ने दोहराया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
77वें संविधान दिवस पर कर्तव्यनिष्ठा का प्रण
विज्ञापन

रायपुररानी। रायपुररानी पुलिस थाना में 77वें संविधान दिवस पर थानाध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में शपथ समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कर संवैधानिक मूल्यों के प्रति निष्ठा की शपथ ली। उन्होंने न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के सिद्धांतों को अपनाने का संकल्प लिया। साथ ही संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान को याद किया। थानाध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कानून की नजर में सभी नागरिक समान हैं। पुलिस का दायित्व बिना भेदभाव कानून लागू करना और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करना है। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष कार्रवाई, पारदर्शिता और जवाबदेही बेहतर पुलिसिंग के आधार हैं। पुलिसकर्मियों को ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संविधान के प्रति निष्ठा पुलिस की हर कार्रवाई में दिखाई देनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें