पंचकूला। आर्म्ड फोर्सेज फ्लैग डे के अवसर पर विंग कमांडर एवं जिला सैनिक कल्याण अधिकारी संजय कुमार राय ने सेक्टर-1 स्थित डीसी ऑफिस में उपायुक्त सतपाल शर्मा को फ्लैग प्रदान किया। उपायुक्त ने शहीदों और सीमा पर तैनात जवानों के योगदान को याद करते हुए कहा कि देश की आजादी और सुरक्षा में आर्म्ड फोर्सेज का योगदान अहम है। उन्होंने शहीदों और घायल जवानों के परिवारों के प्रति सम्मान व्यक्त किया और उनके बलिदान को सराहा।