पंचकूला। सेवा पखवाड़ा के तहत सोमवार को पंचकूला पुलिस ने गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल रामगढ़ का दौरा किया। पुलिस ने यहां छात्रों से अपने नशा मुक्त अभियान के परिणाम जानने की कोशिश की। एक महीने पहले पुलिस ने इसी स्कूल में छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया था। करीब 12- 13 साल के तीन छात्रों ने स्वीकार किया कि पहले वह छोटे फिल्टर पेपर में भरा जाने वाला तंबाकू का सेवन करते थे।अब उन्होंने इस आदत को पूरी तरह छोड़ दिया है।