फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: दिनभर धूप खिलने से बढ़ी गर्मी, अगले तीन दिन तापमान बढ़ने के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। शहर में रविवार को दिनभर तेज धूप खिलने से गर्मी का असर बढ़ गया। सुबह से ही मौसम साफ रहने के कारण दोपहर में लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ा। गर्म हवाओं और चटक धूप के चलते बाजारों और सड़कों पर दोपहर के समय आवाजाही भी कम दिखाई दी। शहर का अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। मौसम में आए बदलाव के कारण अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। सुबह के समय हल्की राहत जरूर रही, लेकिन दोपहर होते-होते गर्मी का असर बढ़ गया। पार्कों और सार्वजनिक स्थानों पर भी लोगों की संख्या कम नजर आई। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। पंचकूला एमडी मेडिसिन डॉ. गिरीश बंसल ने कहा कि दोपहर के समय लोग धूप में निकलने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें