फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवालाती रात को शौचालय से भागा, पुलिस में हड़कंप, किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। चंडीमंदिर पुलिस की हिरासत से चोरी का आरोपी शौच जाने का बहाना करके फरार हो गया। जैसे ही थाने में मौजूद अन्य पुलिस कर्मियों को आरोपी के फरार होने की सूचना मिली तो हड़कंप मच गया। पुलिस कर्मचारी आरोपी की तलाश में जुट गए। पुलिस ने कुछ समय बाद ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आरोपी की पहचान राम सिंह चूना भट्टी निवासी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार बुधवार को ट्रक की बैटरी चोरी करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके हवालात में बंद किया था। रात करीब साढ़े 12 बजे आरोपी ने शौच जाने की इच्छा जताई। होमगार्ड का जवान आरोपी को शौचालय ले गया। आरोपी ने टायलेट में पानी चला दिया। जवान करीब सात मिनट तक इंतजार करता रहा। इसके बाद आरोपी राम सिंह को आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई।
शौचालय खोलकर देखा तो आरोपी अंदर नहीं मिला। आरोपी टायलेट में लगी पानी की पाइप से थाने की छत पर चढ़कर पिछली तरफ से कूदकर जंगल की तरफ भाग गया। होमगार्ड जवान ने शोर किया कि आरोपी भाग गया है। इसके तुरंत बाद पुलिस कर्मचारी भागे और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें