फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: हरियाणा बोर्ड का 12वीं का रिजल्ट 85.46 फीसदी रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी का 12वीं का रिजल्ट मंगलवार को जारी हो गया। इस दौरान इसमें पंचकूला जिले में 85.46 फीसदी विद्यार्थी पास हुए। जिले में कुल 3646 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। जिनमें से 3116 विद्यार्थी पास हुए। 397 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई है। वहीं 133 विद्यार्थी फेल हुए हैं। पंचकूला जिला शिक्षा अधिकारी संध्या मलिक ने बताया कि रिजल्ट जारी हो गया है। उन्होंने जिले में 85.46 फीसदी विद्यार्थियों के पास होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एकसाथ अधिक प्रेशर आने पर वेबसाइट स्लो हो गई है। इस कारण रिजल्ट वेबसाइट पर बुधवार तक जारी होगा। वहीं स्कूलों में छुट्टी के बाद रिजल्ट आने के बाद विद्यार्थी स्कूल नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें