फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला: राज्यपाल ने परिवार सहित किया जलाभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर पंचकूला। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने शनिवार को परिवार सहित सकेतड़ी के प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक कर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को इस महापर्व की शुभकामनाएं दीं और भगवान शिव की पूजा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी वर्गों के लोग आपस में समरसता, एकता और भाईचारे और सद्भावना से प्रदेश की तरक्की के लिए मिलजुल कर कार्य करें, तो हरियाणा प्रदेश बुलंदियों को छुएगा। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा कई क्षेत्रों में देश का नंबर एक राज्य है। वह दिन दूर नहीं जब हरियाणा हर क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बन जाएगा। इस अवसर पर शिव मंदिर ट्रस्ट के प्रधान केडी शर्मा ने राज्यपाल को भगवान शिव व माता पार्वती का स्मृति चिह्न भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें