फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रेडिट कार्ड का ओटीपी नंबर पूछकर युवती से 39,930 रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। क्रेडिट कार्ड का नंबर और ओटीपी युवती से पूछकर 39,930 रुपये की ठगी कर ली। चंडीमंदिर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-29 ट्रिब्यून मित्र विहार निवासी पलक गोयल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने नवंबर महीने में आईसीआईसीआई बैंक से क्रेडिट लिया था। 22 दिसंबर को सुबह साढ़े 11 बजे आईसीआईसीआई बैंक का कर्मचारी बनकर साइबर ठग ने फोन किया। ठग ने उन्हें क्रेडिट कार्ड के ऑफर के बारे में बताते हुए कार्ड का अंतिम 8 अंक बताए और इसके बाद मोबाइल नंबर पर ओटीपी पूछ लिया। युवती के क्रेडिट कार्ड से पैसे जीफिर स्मार्टबाई पर ट्रांसफर हो गए। युवती ने इसकी शिकायत बैंक के हेल्पलाइन नंबर पर की। बैंक की ओर से पुलिस को जरूरी दस्तावेज दिए गए। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में संलिप्त आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें