फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल के पीछे लाकर बच्ची को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-2 स्थित माजरी गांव के राजकीय प्राइमरी स्कूल में एक अध्यापक द्वारा बच्ची को बेरहमी से पीटने का वीडियो वायरल हुआ है। यह बताया जा रहा है कि आरोपी जेबीटी शिक्षक है। यह तो नहीं कहा जा सकता है कि यह वीडियो कितना पुराना है, मगर इसके सामने आने से लोगों में रोष बना हुआ है।
विज्ञापन

मामला संज्ञान में आने के बाद उप जिला शिक्षा अधिकारी ने बीईओ को जांच करने के आदेश दिए हैं। वीडियो में दिख रहा है कि अध्यापक छोटी बच्ची को स्कूल के पीछे लेकर जाता है। उसके गाल पर जोर-जोर से थप्पड़ मारना शुरू कर देता है। बच्ची बचने के लिए अपने हाथों से चेहरे को ढकने का प्रयास करती नजर आ रही है, मगर अध्यापक को उस पर जरा भी रहम नहीं आता।
वह इतनी जोर से थप्पड़ मारता है कि बच्ची नीचे भी गिर जाती है। बच्ची को 15 से 20 थप्पड़ मारने के बाद वापस ले जाता है। वीडियो में दिख रही बच्ची स्कूल ड्रेस में है। उसके कंधे पर बैग भी टंगा हुआ है। सीसीटीवी फुटेज होने के कारण वीडियो में आवाज नहीं है। बच्ची को पीटते समय उसके चेहरे पर गुस्से के भाव साफ नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

यह मामला मेरे संज्ञान में है। इसके लिए बीईओ की ड्यूटी लगाई गई है। अगर इसकी पुष्टि होती है तो संबंधित अध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - सतपाल कौशिक, उप जिला शिक्षा अधिकारी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें