पंचकूला। पतंजलि योग समिति की ओर से सेक्टर-15 के पार्क नंबर-1514 में चल रहे पांच दिवसीय योग शिविर को चार दिन और बढ़ा दिया गया है। इसका समापन अब 15 जून को होगा। यह शिविर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में लगाया गया है। इसमें शहर के लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। शिविर में योग के दौरान लोगों को योगासन के बारे में सिखाया गया। इसमें 60 साधकों ने भाग लिया। पतंजलि योग समिति पंचकूला के मीडिया प्रभारी मुकेश अग्रवाल ने बताया कि लोगों की मांग को देखते हुए यह शिविर को बढ़ाया गया है। योग के माध्यम से लोग निरोग रहे, इसी लक्ष्य को लेकर यह शिविर लगाए जा रहे हैं।