फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: दीक्षांत समारोह में डिग्री पाकर खिले विद्यार्थियों के चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-23 के राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) में मंगलवार को 49 विद्यार्थियों को डिग्री देकर सम्मानित किया गया। डिग्री पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे।
दीक्षांत समारोह में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने दूसरे बैच के विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए। निफ्ट के दूसरे दीक्षांत समारोह में आरजू राणा, कृतिका बजाज और श्वेता, रमेश छाबड़ा को बेहतरीन छात्रों के खिताब से प्रशंसा पत्र व नकद इनाम देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने विद्यार्थियों को कहा कि अब आप अपने जीवन का सफर तय करेंगे। उन्होंने कहा कि नए विचार, नए संकल्प से आगे बढ़ा जा सकता है। नई शिक्षा नीति के आने से शिल्प कला के साथ तकनीकी को बढ़ावा मिला है। पीएम नरेंद्र मोदी दुनिया में भारत को नंबर वन की पूरी कोशिश में लगे हैं। आपको रोजगार लेने वाला नहीं बल्कि दस लोगों को रोजगार देने वाला बनना है। पुरुषों के तुलना महिलाएं अधिक प्रतिभाशाली होती है। उन्होंने कहा कि मैं अपने वेतन की 90 प्रतिशत राशि गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए देता हूं। हम सभी लोगों को समाजसेवा के लिए आगे आना चाहिए। इस दौरान निफ्ट के निर्देशक अमनदीप सिंह ग्रोवर, पंचकूला के डीसी सुशील सारवान मौजूद रहे।

आगे अपना स्टार्टअप करने का प्लान
आज मुझे बेहद खुशी है कि मुझे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए आवार्ड से नवाजा गया। मैं फिलहाल एक जर्मनी के जूतों के ब्रांड के साथ काम कर रही हूं। इसके साथ आने वाले तीन -चार सालों में खुद का स्टार्टअप करना चाहती हूं। -आरजू राणा

टैक्सटाइल का स्टार्टअप का प्लान
मुझे आज डिग्री पाने के बाद बेहद खुशी हुई है। अभी आगे पढ़ाई करने के साथ टैक्सटाइल का स्टार्टअप का प्लान बना रही हूं। इसके लिए मैं अथक परिश्रम करूंगी। - महिमा
विज्ञापन



फैशन डिजाइनिंग कंपनी के साथ जुड़ने का मन
मैं अभी एक जयपुर के ब्रांड के साथ जुड़ी हूं। आगे चलकर मुझे एक बड़ी फैशन डिजाइनिंग कंपनी के साथ जाने का सोच रही हूं। -वर्तिका


तेजी से उभरता हुआ सेक्टर ई-कॉमर्स
अभी मैं ग्लोबल एक ई-कॉमर्स कंपनी के साथ जुड़ी हूं। इस सेक्टर में आने वाले समय में बहुत अच्छा है और यह तेजी से उभरता हुआ सेक्टर है। इसलिए मैं आगे भी इस ही सेक्टर से जुड़ा रहना चाहूंगी। -प्रभसिमर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें