फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HSSC Sarkari Naukri: हरियाणा ग्राम सचिव और पटवारी की परीक्षा एक बार फिर स्थगित, 7 से 9 जनवरी को होने वाली थी परीक्षा

Sun, 02 Jan 2022 01:18 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

Sarkari Naukri Latest Govt Jobs Hindi News : पहले 12, 13, 14 दिसंबर तिथि परीक्षा के लिए तय की थी, लेकिन बाद में 26, 27, 28 दिसंबर निर्धारित की। फिर से 7, 8, 9 जनवरी को यह परीक्षा लेना तय किया। अब फिर इसे स्थगित कर दिया गया है। 
विज्ञापन
सरकारी नौकरी - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में ग्राम सचिव, कैनाल पटवारी और पटवारी की परीक्षा के लिए अब युवाओं को और इंतजार करना होगा। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए 7,8 और 9 जनवरी को होने वाली परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। इस परीक्षा के लिए हरियाणा के लाखों की संख्या में युवा इंतजार कर रहे हैं और तैयारी करके थक चुके हैं।

पहले पेपर लीक होने के कारण रद्द हुई थी परीक्षा

10 जनवरी को ग्राम सचिव की परीक्षा का पेपर लीक हो गया था। बाद में आयोग ने इस परीक्षा को रद्द कर दिया था। इसके बाद ग्राम सचिव, पटवारी और कैनाल पटवारी के लिए संयुक्त परीक्षा कराने का फैसला लिया गया।

एक साल से अटकी है परीक्षा

आयोग ने कई बार यह परीक्षा कराने के लिए प्रयास किए, लेकिन हर बार कोई न कोई दिक्कत सामने आने से पिछले एक साल से यह परीक्षा अटकी हुई है। पहले 12, 13, 14 दिसंबर तिथि परीक्षा के लिए तय की थी, लेकिन बाद में 26, 27, 28 दिसंबर निर्धारित की। फिर से 7, 8, 9 जनवरी को यह परीक्षा लेना तय किया। लेकिन अब एचएसएससी ने इस परीक्षा को आगामी आदेशों तक स्थगित कर दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें