फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बच्चे के मामले में शिक्षा विभाग की ओर से जांच जारी, बच्चों और प्रिंसिपल के बयान दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। प्राइमरी स्कूल में कक्षा पांचवीं के बच्चे के साथ गलत काम होने के मामले में शिक्षा विभाग की ओर से जांच जारी है। बुधवार को बच्चों और प्रिंसिपल के बयान दर्ज किए गए। वहीं, कमेटी की जांच में सामने आया है कि स्कूल में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए गए थे। बाथरूम सहित स्कूल के किसी भी एरिया मेंं तकनीकी खराबी के कारण कैमरे नहीं चल रहे थे। स्कूल को कैमरे जल्द चालू करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा पंचकूला जिला शिक्षा अधिकारी ने ऑनलाइन प्रिंसिपल के साथ मीटिंग कर निर्देश दिए हैं कि सभी स्कूलों मेंं कैमरे चालू किए जाए और जहां भी कैमरें बंद हैं, उनकी डिटेल दी जाए। जल्द ही सभी जगह कैमरे लगवाए जाएंगे। पंचकूला जिला शिक्षा अधिकारी संध्या मलिक ने कहा कि अभी शिक्षकों के बयान दर्ज किए गए है। कमेटी की ओर से रिपोर्ट में आरोपी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई शिक्षा विभाग की ओर से की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें