पंचकूला। शिक्षा विभाग ने स्कूलों में टॉयलेट, कमरे और छत कहां पर टूटी है। अब स्कूल प्रिंसिपलों से इसकी जानकारी मांग रहा है। सोमवार को हरियाणा के राज्यपाल असीम घोष ने दौरा किया था। इस दौरान राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय सेक्टर-4 और राजकीय मॉडल प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ के स्कूलों में गंभीर खामियां निकली थीं। इसके बाद शिक्षा विभाग ने सभी प्रिंसिपलों के साथ मीटिंग की और कहा कि स्कूल की खामियों के बारे में शिक्षा विभाग को अवगत कराया जाए। पंचकूला जिला शिक्षा अधिकारी संध्या मलिक ने कहा कि सभी स्कूल प्रिंसिपलोंं से डिटेल मांगी गई है। जल्द ही सभी स्कूलों की खामियों को दूर किया जाएगा।