फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: नाले की स्लैब टूटी हुई, वाहन चालक व राहगीर हो रहे चोटिल

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। एसडीएम कार्यालय के सामने परेड मोहल्ला को जा रही गली की शुरुआत में नाले की सीमेंटेड स्लैब टूटने के चलते आए दिन दो पहिया वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। लोगो ने नाले की सीमेंटेड स्लैब को पहले की भांति दुरुस्त करने की मांग की है। नाले की स्लैब टूटी होने के चलते यहां पर कई दुर्घटनाएं घटित हो चुकी हैं। स्लैब टूटने के चलते यहां केवल एक वाहन के गुजरने का ही रास्ता बचा है। ऐसे में आमने-सामने से वाहन आने की स्थिति में वाहन चालकों का इस जगह से गुजरना कठिन हो जाता है। यह रास्ता नगर परिषद कार्यालय, एसडीएम कार्यालय, रेलवे रोड, तहसील कालका को जाने वाला शॉर्टकट रास्ता है जिसके चलते यहां पर राहगीरों और वाहन चालकों का आवागमन लगा रहता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से नाले की टूटी स्लैब की मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन





जल्द टूटी स्लैब का मरम्मत कार्य करवा दिया जाएगा। -जरनैल सिंह, ईओ नगर परिषद कालका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें