फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: डॉक्टर बोले-पोस्टमार्टम होगा, पुलिस बोली-भाई को बुलाओ, परिजन कर रहे दो दिन से शव का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंचकूला। जीरकपुर निवासी एक व्यक्ति की दो दिन पहले सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में मृत्यु हो गई थी। उसके परिजन दो दिन से शव लेने के लिए परेशान हो रहे हैं। मृतक जंगबहादुर लोहगढ़ जीरकपुर निवासी है। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि जीरकपुर पुलिस शव का पोस्टमार्टम नहीं करवा रही है।
जानकारी के अनुसार, मृतक की पत्नी रामबेटी और साले अमित ने बताया कि 19 दिसंबर को उनके पति की तबीयत खराब हो गई थी। उसे उपचार के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान उसके पति की मौत हो गई थी। 19 दिसंबर की शाम 7.10 बजे जीरकपुर पुलिस को सूचना दी गई थी। अगले दिन जांच अधिकारी आए और परिजनों ने कहा वे पोस्टमार्टम नहीं करवाना चाहते हैं। उन्हें शव दे दिया जाए, ताकी वे संस्कार गांव ले जाकर कर सकें। जांच अधिकारी ने डॉक्टर से बात की तो डॉक्टर ने बिना पोस्टमार्टम के शव देने से मना कर दिया। जांच अधिकारी वापस अस्पताल से चले गए। इसके बाद परिजन शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए तैयार हो गए। वीरवार को जांच अधिकारी अस्पताल नहीं पहुंचे और मृतक के भाई को बुलाने को कहने लगे। इस कारण दो दिन से परिजनों को शव नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मेरे पास मृत्यु की सूचना बुधवार को आई थी। मैं अस्पताल पहुंचा था। मृतक के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया था। उन्होंने एफिडेविट भी दिया है। इसके बाद भी परिजन शव का पोस्टमार्टम करवाना चाहते है तो करवाया जाएगा। - चमकौर सिंह, एएसआई, जांच अधिकारी
बीमारी का पहले का कोई रिकार्ड नहीं है। इसलिए पोस्टमार्टम जरूरी है। - डॉ. अमरदीप सिंह, इमरजेंसी इंचार्ज, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें