फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: उद्योगपतियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के सलाहकार को बताई समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। पंचकूला चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का एक प्रतिनिधिमंडल चेयरमैन अरुण ग्रोवर के नेतृत्व में हरियाणा के मुख्यमंत्री के सलाहकार भारत भूषण भारती से मिला और उनको अपना मांगपत्र सौंपा। उनके साथ पीसीसीआई के अध्यक्ष अमरनाथ गोयल, महासचिव राजन नंदा, मनु जे सिंह, संयोजक डीपी सिंघल, संजीव तलवार, पुनीत, सुनील अरोड़ा, राजकुमार जैन, प्रशाद, महेश अग्रवाल भी उपस्थित रहे। पीसीसीआई सदस्यों ने भारत भूषण भारती को बताया कि पंचकूला में विकास के खासकर औद्योगिक क्षेत्र में विकास की अभी और अधिक आवश्यकता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पंचकूला का औद्योगिक क्षेत्र भी शहर से सबसे ज्यादा राजस्व सरकार को देता है। इतना ही नहीं यहां लोगों को रोजगार भी काफी मुहैया करवाया जा रहा है। मगर यहां उद्योगपतियों को अभी भी बहुत सी मूलभूत सुविधाओं की दरकार है। यहां काफी खस्ता हालत है। यहां सडक़ों, बिजली, पानी सीवरेज और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं के अलावा भी उद्योगपतियों को विभिन्न विभागों से संबंधित अपने कामों को करवाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते हैं और अधिकारी व कर्मचारी उनके कामों को लटकाए रखते हैं।
उनका अधिकांश समय तो सरकारी दफ्तरों में बाबुओं और अधिकारियों से अपने काम को करवाने के लिए गुहार लगाने में ही निकलता है। अरुण ग्रोवर ने बताया कि भारत भूषण भारती ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि जल्द ही पंचकूला के संबंधित अधिकारियों से इन समस्याओं के समाधान लिए सकारात्मक प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें