पंचकूला। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में दाखिला के लिए विद्यार्थियों को एक बार फिर मौका मिला है। 17 अक्तूबर तक विद्यार्थियोंं को पंचकूला, कालका, बिटना, बरवाला और रायपुररानी की आईटीआई में दाखिले का मौका मिलेगा। सेक्टर -14 आईटीआई के प्रिंसिपल मनोज सैनी ने बताया कि बची हुई सीटों पर विद्यार्थियों को दाखिले के लिए पोर्टल खोला गया है। बची हुई किसी भी आईटीआई में विद्यार्थियों को दाखिला दिया जाएगा। इसमें हरियाणा के दाखिले में परिवार पहचान पत्र जरूरी रूप से देना होगा। इसके बाद उन्हें दाखिला मिल सकेगा। इससे विद्यार्थी जियो फेसिंग, इलेक्टि्रशियन, कैटरिंग सहित कई कोर्स में दाखिला मिल सकेगा। विद्यार्थियों को फीस भी ऑनलाइन ही जमा कराना होगा।