फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: क्राइम ब्रांच ने 19 वर्षीय युवक को देसी कट्टे के साथ पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। क्राइम ब्रांच-1 की टीम ने अलीपुर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवक को अवैध देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शिवम डेराबस्सी निवासी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार 3 सितंबर की शाम क्राइम ब्रांच-1 की टीम इंडस्ट्रियल एरिया अलीपुर बरवाला कट के पास गश्त पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि शिवम अवैध देसी कट्टा लेकर अलीपुर से खटौली जाने वाली सडक़ पर किसी का इंतजार कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बताए गए हुलिए के युवक को घेरकर काबू कर लिया। तलाशी लेने पर आरोपी की लोअर की बाईं जेब से एक देसी कट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने हथियार को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना चंडीमंदिर में आर्म्स एक्ट के तहम मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें