मनीमाजरा। कलाग्राम के सामने खुली जगह में कार में बैठकर पति-पत्नी शराब पी रहे थे। पेट्रोलिंग कर रहे पुलिस कर्मचारी ने जब उनको कार में बैठकर शराब पीने से मना किया तो उन्होंने पुलिस कर्मचारी के साथ हाथापाई शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ सार्वजनिक स्थल पर बैठकर शराब पीने और ड्यूटी में बांधा डालने के साथ हाथापाई करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कार जब्त कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मामला वीरवार रात करीब 11 बजे है। कलाग्राम के सामने से अंदर मनीमाजरा की तरफ आनी वाली सड़क के किनारे बने शराब के ठेके से कुछ ही दूरी खुले मैदान में सन्नी एनक्लेव जीरकपुर के रहने वाले 25 साल का युवक और उसकी पत्नी अपनी कार में बैठकर शराब पी रहे थे। पेट्रोलिंग करते हुए हवलदार जगमिंदर वहां पहुंचे तो उन्होंने दोनों को समझाया लेकिन वह नहीं माने और बहस के बाद हाथापाई पर उतर आए। इसके बाद जगमिंदर ने मनीमाजरा थाना पुलिस के अधिकारियों को मौके पर बुलाया और दंपती के खिलाफ कार्रवाई कर मामला दर्ज कराया।