फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बाइक चोरी की शिकायत जांच में निकली झूठी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरनी। बीते रोज मोरनी में दर्ज हुई एक कथित बाइक चोरी की शिकायत पुलिस जांच में झूठी साबित हुई है। बीती रोज चमेल सिंह गांव हराघाट के पास ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसकी बाइक चोरी हो गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मोरनी पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। मोरनी चौकी इंचार्ज जगदीश चंद्र ने बताया कि शिकायत की सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पड़ताल की गई। जांच में सामने आया कि बाइक चोरी नहीं हुई, बल्कि वाहन का असली मालिक ही उसे लेकर गया है। पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता ने यह बाइक खरीदी थी, लेकिन उसने तय समय पर पूरी रकम अदा नहीं की। भुगतान न मिलने पर मालिक ने अपनी बाइक वापस ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें