मोरनी। मोरनी कम्युनिटी कॉलेज ने अपने 20वें स्थापना दिवस पर सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए। कॉलेज की ओर से पंचकूला स्थित वृद्धाश्रम में भोजन वितरण किया गया तथा पीएचसी मोरनी को आवश्यक दवाइयां भेंट की गईं। इस अवसर पर चेयरमैन रणबीर सिंह कंकरवाल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में सेवा, सहयोग और सामाजिक चेतना को मजबूत करते हैं।