संवाद न्यूज एजेंसी पिंजौर। नगर परिषद बनने के बाद जैसा विकास पिंजौर कालका और परिषद से जुड़े गांवों का होना चाहिए था, वह नहीं हो पा रहा है। परिषद में एक बड़े घोटाले की खूब चर्चा है जिस पर पर्दा डालने का काम हो रहा है। मानसून सत्र में इस मामले को उठाया जाएगा। उक्त शब्द रविवार को कालका से कांग्रेस पार्टी के विधायक प्रदीप चौधरी ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत पिंजौर मेन मार्केट में सैनी धर्मशाला, विश्वकर्मा काॅलोनी में हनुमान गली में पूर्व पार्षद प्रवेश शर्मा के आवास पर, अब्दुलापुर में धर्मशाला में पूर्व पार्षद लाजपत द्वारा आयोजित कार्यक्रम, कोना, झीडा, शाहपुर में लोगों को संबोधित करने के दौरान कहे।
इस दौरान कांग्रेस की आगामी घोषणाओं और भारत जोड़ो यात्रा के अनुभवों से संबंधित पंपलेट लोगों को वितरित किए गए। विधायक प्रदीप चौधरी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा की आज पीने की पानी का संकट बना हुआ है और सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। चौधरी ने कहा की सोशल मीडिया पर साथी सक्रिय रहे और पार्टी की पोस्टों को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। इस मौके पर भूपिंदर भट्टी, पार्षद अश्वनी चुन्ना, युवा जिला अध्यक्ष नैब चौधरी, नरेश मान, जिला परिषद मेंबर मंदीप करणपुर, गुरभाग धमाला, पूर्व पार्षद परवेश शर्मा, रणदीप राजू, जितेंद्र गौतम, राजीव शर्मा, सचिन शर्मा, अमरजीत सैनी, हितेश, पूर्व पार्षद लाजपत इत्यादि मौजूद रहे।