फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: रायपुररानी बस स्टैंड के पास ढाबे में घुसी गाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुररानी। चंडीगढ़ से पांवटा साहिब की ओर जा रही एक गाड़ी बुधवार को रायपुररानी बस स्टैंड के सामने अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक ढाबे की दुकान में जा घुसी। रायपुररानी थाना प्रभारी प्रीतम सिंह द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार वाहन चालक दीपक गाड़ी चला रहा था, तभी अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी ढाबे में जा घुसी। हादसे के समय ढाबे पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई और न ही कोई हताहत हुआ। हालांकि ढाबे के बाहर खड़ी कुछ सामग्री को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें