फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या जाने वाली बस 14 दिन बाद फिर चलेगी, अब सुबह 5:45 बजे होगी रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। किसान आंदोलन को लेकर बंद की गई अयोध्या की बस 14 दिन बाद सोमवार से फिर शुरू हो जाएगी। जाम के कारण अभी बस को बंद किया गया था। यह बस शाहाबाद से होकर दिल्ली जाएगी। इस बस का एक मार्च से नया शेड्यूल जारी किया जाएगा। इसमें इसका समय सुबह साढ़े दस बजे के बजाय सुबह 5.45 बजे किया जाएगा। पंचकूला बस स्टैंड के जीएम अशोक कौशिक ने बताया कि इस बस को दोबारा शुरू किया जा रहा है। इसे शाहाबाद रूट से भेजा जाएगा। अगर बस समय पर पहुंचेगी तो इसे चलाया जाएगा। यह बस सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को चलेगी। अयोध्या से वापसी की बस मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को चलेगी।
विज्ञापन

नए टाइम के साथ बदलेगा शेड्यूल
पंचकूला जीएम अशोक कौशिक ने बताया कि एक मार्च से अयोध्या का शेड्यूल बदल जाएगा। इसमें एक मार्च से सुबह पंचकूला से 5.45 बजे चलेगी। इसके बाद यह बस करनाल, पानीपत, दिल्ली, फरीदाबाद, पलवल, मथुरा, आगरा और लखनऊ से होकर अयोध्या रात को 12 बजे पहुंचेगी। वहीं अयोध्या से अगले दिन सुबह नौ बजे पंचकूला के लिए रवाना होगी। लखनऊ से दोपहर 12 बजे पहुंचेगी। लखनऊ से दोपहर 12.30 बजे चलेगी। इसके बाद यह आगरा दोपहर बाद 4 .30 बजे पहुंचेगी। वहीं आगरा से दिल्ली रात 8.30 बजे पहुंचेगी। रात 9 बजे दिल्ली से पंचकूला के लिए रवाना होगी। यह बस सुबह 3.30 बजे पंचकूला पहुंचेगी। इसमें बाद दोबारा ढाई घंटे बाद 5.45 बजे रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें