फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: टायर फटने से अनियंत्रित डिवाइडर पर चढ़ी बस, सवारियां सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी पिंजौर। पंचकूला-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव रामपुर सियुडी के समीप हरियाणा रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसा बस का अगला टायर फटने की वजह से हुआ। ड्राइवर यशपाल, कंडक्टर राजेश ने बताया कि बस कालका से दिल्ली जा रही थी और बस में करीब 20 सवारियां थीं। चलती बस का अगला टायर फट जाने से बस अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर पर चढ़ गई। उन्होंने बताया की हादसे कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। सभी सवारियों को उनके गंतव्य तक भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें