फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सड़क मार्ग का टूटा किनारा हादसों को दे रहा न्योता, विभाग बेखबर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। टोडा लिंक सड़क मार्ग पर टूटा किनारा सड़क से गुजरने वाले लोगों व वाहन चालकों के लिए हादसों का कारण बन रहा है। ग्रामीण हुकुमचंद, अमनदीप, सुरजीत सिंह, राजकुमार, बलजीत सिंह व अन्य ने बताया कि पिछले दिनों हुई बरसात से टांगरी नदी पुल के नजदीक सड़क मार्ग का किनारा टूट गया था। इसको संबंधित विभाग की ओर से अब तक ठीक नहीं किया गया। सड़क से गुजरने वाले वाहन चालक व लोग सड़क मार्ग के टूटे किनारे की जगह बने गड्ढे में गिरकर हादसों का शिकार हो रहे हैं। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि सड़क मार्ग पर बनी पुलिया के दोनों साइडों में भी सुरक्षा के लिहाज से किसी तरह की सेफ्टी रोलिंग नहीं लगाई गई है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन व पीडब्ल्यूडी विभाग से समस्या का समाधान किए जाने की मांग की है। वही पीडब्ल्यूडी विभाग के जेईई तरुण ने बताया कि यह समस्या उनके संज्ञान में नहीं है। अगर सड़क का किनारा टूटा है तो जल्द ही इसको ठीक करवा कर समस्या का समाधान करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें