फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: नकली गोल्ड लोन मामले में जमानत पर सुनवाई 6 फरवरी को

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। नकली गोल्ड लोन मामले में मुख्य आरोपी व मास्टरमाइंड दीपक भोला की जमानत याचिका पर अब 6 फरवरी को सुनवाई होगी। आरोपी की ओर से 31 जनवरी को जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में जमानत अर्जी दायर की गई थी। निर्धारित तिथि को दोनों पक्ष अदालत के समक्ष अपने-अपने तर्क रखेंगे जिसके बाद कोर्ट निर्णय लेगी। उल्लेखनीय है कि करोड़ों रुपये के गोल्ड लोन घोटाले में दीपक भोला पर शहर के विभिन्न पुलिस थाना क्षेत्रों में स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखाओं से नकली सोने के बदले भारी-भरकम ऋण दिलवाने के आरोप हैं। मामले के खुलासे के बाद पंचकूला पुलिस की इकोनॉमिक विंग ने आरोपी को विदेश से लौटते समय दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें