रामगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 7 पर गांव जयसिंहपुरा के पास गहरा गड्ढा पड़ जाने से लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अमर उजाला ने इस खबर को 22 सितंबर के अंक मेरी अवाज सुनो कॉलम में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने इस खबर पर संज्ञान लेते हुए इसे गड्ढे को बंद कर दिया है। लोगों ने इस गड्ढे को बंद किए जाने से राहत की सांस ली है। लोगों का कहना है कि इस गड्ढे की वजह से कोई भी बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। उनकी मांग है कि प्राधिकरण समय-समय पर लोगों की सुविधाओं को देखते हुए इस तरह की समस्याओं का जल्द से जल्द निदान करें।