पंचकूला। सेक्टर-5 स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में जादूगर ओपी शर्मा (जूनियर) के हैरतअंगेज कारनामे देखकर दर्शक आश्चर्यचकित हो गए। जादूगर ने जलती मशाल से एक सफेद कबूतर प्रकट किया और उस कबूतर को उड़ाकर अतिथियों ने शांति का संदेश दिया। इसके बाद उन्होंने पलक झपकते रूप बदलता तिलिस्मी घड़ा दिखाया, जिस पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता और महापौर कुलभूषण गोयल ने शिरकत की। जादूगर ओपी शर्मा (जूनियर) का दावा है कि उनके 7200 सेकेेंड के थ्रिल पैक मनोरंजन के खजाने में पूरे विश्व को चकित करने वाले ऐसे-ऐसे नवीनतम जादुई करिश्मे हैं, जिन्हें यहां के लोगों ने अभी तक देखा नहीं होगा।