फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: एसीपी का अंगूठा मरोड़ने वाले आरोपी को मिली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। एसीपी का अंगूठा मरोड़ने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है। आरोपी पुलिस की जांच में शामिल हुआ और जमानत मिलने के बाद चला गया। आरोपी की पहचान जसविंद्र सिंह देवी नगर निवासी के रूप में हुई है। अप्रैल माह में सेक्टर-3 स्थित गांव देवीनगर घग्गर नदी के किनारे बनी माड़ी को तोड़ने के लिए एचएसवीपी की टीम पहुंची थी। एचएसवीपी के साथ सुरक्षा के लिए पुलिस भी मौजूद थी।
विज्ञापन

मौके पर एसीपी सुरेंद्र यादव और अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। सुबह करीब 11 बजे माड़ी को तोड़ा जा रहा था। उसी दौरान मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की तभी भीड़ में से एक व्यक्ति आया और एसीपी सुरेंद्र यादव का अंगूठा मरोड़ते हुए गाली गलौज कर फरार हो गया। इसके बाद सेक्टर-5 थाना पुलिस ने एसीपी की शिकायत पर आरोपी के के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें