फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: झपटमारी के आठ वारदातों में शामिल आरोपी को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। झपटमारी की आठ घटनाओं में शामिल आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों को 27 अगस्त को गिरफ्तार कर दो दिन का रिमांड पूरा होने के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। आरोपी की पहचान पंचकूला सेक्टर-7 निवासी अभिषेक ओझा के रूप में हुई है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी छीनी गई सोने की चेन कन्हैया लाल निवासी आगरा (उत्तर प्रदेश) नामक सुनार को बेच चुका था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर आगरा में दबिश दी और 28 अगस्त को सुनार कन्हैया लाल को भी काबू कर पूछताछ की। पुलिस ने आरोपियों से 5000 रुपये नकद और छीनी गई चेन को गलाकर बनाया गया 10 ग्राम का डलीनुमा सोना बरामद किया है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी अभिषेक ओझा पर पंचकूला, चंडीगढ़, मोहाली और आगरा में झपटमारी की आठ मामलों को अंजाम दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें