फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ऑल्टो कार सवार आरोपियों ने डाॅक्टर को पीटा, बोनट पर 50 मीटर तक घसीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। बुधवार की रात रोडरेज का मामला सामने आया है। एमडीसी निवासी डॉक्टर जब अपने बेटे को ट्यूशन से घर ले जा रहे थे, तब ऑल्टो कार में सवार कुछ लड़कों ने उनके साथ मारपीट की। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी और कार के बोनट पर करीब 50 मीटर तक घसीटा। डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने सेक्टर-7 थाने में कार मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सेक्टर-8 व 9 चौक पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है ताकि आरोपियों को पकड़ा जा सके। सेक्टर-7 पुलिस थाना एसएचओ सोमबीर ढाका ने बताया कि कार नंबर और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक एमडीसी सेक्टर-4 निवासी डॉ. गगन बुधवार की रात 8.15 बजे अपने बेटे को ट्यूशन से वापस अपने घर गाड़ी में ले जा रहे थे। सेक्टर 8/9 लाइट प्वाइंट के समीप ऑल्टो कार चालक ने उनकी कार को ओवरटेक करने के चक्कर में टक्कर मारने की कोशिश की। इस पर डॉक्टर और ऑल्टो कार चालक के बीच बहस हुई। बहस के दौरान ऑल्टो में सवार कुछ लड़के कार से बाहर आए और डॉक्टर की कार का शीशा तोड़ दिया और चाकू से जाने से मारने की धमकी दी। मौके पर लोगों के जमा होने के बाद डॉक्टर ने आरोपी ऑल्टो कार चालक को रोकने की कोशिश की। ऑल्टो कार चालक कार तेजी से चलाकर भागने लगे और उसी दौरान डॉक्टर उनकी बोनट पर आ गिरे और उन्हें करीब 50 मीटर तक कार घसीट कर ले गई। आगे जाकर कार डिवाइडर से टकरा गई और डॉक्टर सड़क पर जा गिरे। जिसके बाद डॉक्टर ने मामले की शिकायत पुलिस में दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें