फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: आकाश की हत्या मामले में आरोपी दो दिन के रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की ओर से दी जा रही दबिश
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। आकाश की हत्या के मामले में सेक्टर-26 क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी राजवीर उर्फ ब्लैकिया को जिला अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को दो दिन के रिमांड पर भेज दिया। क्राइम ब्रांच की टीम ने जिला अदालत में पेश होकर अन्य आरोपियों को पकड़ने और हत्या में इस्तेमाल किए गए चाकू और तलवार को बरामद करने के लिए आरोपी को दो दिन का रिमांड लिया है। पुलिस ने आरोपी मोहित व एक अन्य आरोपी सेक्टर -10 निवासी पंकज को पकड़ने के लिए एमडीसी, जीरकपुर सहित सेक्टर-12ए में दबिश दी है। सेक्टर-26 क्राइम ब्रांच के इंचार्ज मनदीप ढांडा ने बताया कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी है। आरोपी को तलवार और चाकू से हमलाकर मारा गया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। सभी आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें