संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। चरस के साथ पकड़े दोनों आरोपियों को पुलिस ने वीरवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से अदालत ने चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। आरोपियों की पहचान प्रदीप और शेर सिंह के रूप में हुई है, जो जिला कुल्लू, हिमाचल प्रदेश के निवासी हैं। दोनों के खिलाफ थाना मनसा देवी में मामला दर्ज किया गया है। पकड़े गए आरोपी हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं और चरस को पंचकूला, चंडीगढ़ और पंजाब में सप्लाई करते थे। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने गुप्त सूचना पर नशा बेचने आ रहे दो तस्करों को सेक्टर-1 के सकेतड़ी रोड के पास से गिरफ्तार किया था। टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान कार से 3 किलो 2 ग्राम चरस बरामद हुई।