चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) ने जसवीर सिंह गढ़ी को चमकौर साहिब का हलका प्रभारी लगाया है। आप पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा और प्रभारी मनीष सिसोदिया की तरफ से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही पार्टी ने संगठन का विस्तार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे पहले भी अलग-अलग विंगों में पदाधिकारियों और हलका प्रभारियों का एलान किया गया था ताकि जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत किया जा सके। ब्यूरो