पंचकूला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जून को वाराणसी में होने वाले किसान सम्मेलन के माध्यम से किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त जारी करेंगे। कार्यक्रम के सीधे प्रसारण से किसानों को जोड़ने के लिए कृषि विभाग द्वारा किसानों को एकत्रित करके लाइव प्रसारण के साथ जोड़ा जाएगा। योजना के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए किसानों के लिए पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस सेक्टर-1 पंचकूला के ऑडिटोरियम में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। कृषि विभाग के उप निदेशक डॉ. सुरेंद्र यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि भारत सरकार की किसान हितैषी प्रमुख योजना है जो कि फरवरी 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पात्र भूमि धारक किसानों को प्रति वर्ष 6000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए शुरू की गई थी। यह योजना न केवल किसानों की आय में वृद्धि कर रही है बल्कि उनकी आजीविका को सुरक्षित बना रही है।
कृषि विभाग के उप निदेशक ने योजना के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए किसानों केे लिए शाम 4.00 बजे से 7.00 बजे तक पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस सेक्टर 1 पंचकूला के ऑडिटोरियम में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के इस कार्यक्रम दौरान प्रधान मंत्री का लाइव वेबकास्ट इस लिंक पर https://pmindiawebcast.nic.in/ सायं 5.00 बजे से 6.00 बजे तक किया जाएगा।