मोरनी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ठंडोग ने 28 जनवरी को आयोजित डिविजनल स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया। परिणाम 10 फरवरी को घोषित हुए, जिससे विद्यालय में खुशी का माहौल है। इस सफलता ने न केवल विद्यालय, बल्कि पंचकूला जिले का नाम भी पूरे प्रदेश में रोशन किया है।