फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: आधा घंटा बारिश गिरा तापमान, लोगों को गर्मी से मिली निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में बुधवार को हुई आधा घंटा बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया। हालांकि औद्योगिक क्षेत्र और सेक्टर-19 की तरफ सड़कों पर जलभराव की समस्या जरूर बनी, मगर लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। दो दिन पहले 43 डिग्री तक पहुंच चुका शहर का अधिकतम तापमान बुधवार को 32.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा। 21 तक हल्की बारिश रहने के आसार हैं। पिछले एक सप्ताह से मौसम लगातार गर्म होता जा रहा था। बढ़ते तापमान के कारण लोगों का गर्मी से बुरा हो रहा था। बुधवार को हुई बारिश ने लोगों को इस गर्मी से राहत दी है।
विज्ञापन


दो दिन और हल्की बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार 20 और 21 अप्रैल को भी हल्की बारिश होने के आसार हैं। वहीं ठंडी हवा चलने के कारण तापमान में ठंडक बरकरार रहेगी। शाम करीब 5 बजे हुई बारिश के बाद लोगों ने पार्कों और सड़कों पर मौसम का आनंद उठाया।

किसानों की बढ़ सकती है परेशानी
किसान गेहूं की फसल को काटने और निकालने में जुटे हुए हैं। ऐसे में अगर बारिश ज्यादा होती है तो उसेेे किसानों की पकी-पकाई फसल बर्बाद हो सकती है। इसलिए मौसम खराब होने पर किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें उभर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें