फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: तहसीलदारों की 6 दिन लंबी हड़ताल खत्म, करोड़ों का रेवेन्यू लॉस, 300 से ज्यादा फाइलें लंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी अधिकारियों से अहम बैठक: 15 दिन में तीन प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन
विज्ञापन

पंचकूला। पंचकूला में तहसीलदारों की छह दिन लंबी हड़ताल मंगलवार की शाम करीब चार बजे समाप्त हो गई। इसके बाद बुधवार, 11 फरवरी से तीन तहसील और दो उप-तहसील में कामकाजी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। हड़ताल के कारण पिछले चार कार्यदिवसों में 300 से अधिक फाइलें लंबित हो गईं, जिससे राज्य सरकार को करोड़ों रुपये का राजस्व नुकसान हुआ है। मंगलवार को लोग अपने कार्यों के लिए तहसील पहुंचे, लेकिन हड़ताल समाप्त होने के बावजूद उन्हें बिना काम के ही लौटना पड़ा। अब बुधवार से इन लंबित कार्यों को पूरा किया जाएगा। 11 सदस्यीय तहसीलदारों की कमेटी मंगलवार को चंडीगढ़ में एफसीआर सुमिता मिश्रा और डायरेक्टर लैंड एंड रेवेन्यू से मुलाकात करने पहुंची। एक घंटे तक चली इस बैठक में कमेटी ने अपनी प्रमुख मांगें अधिकारियों के समक्ष रखीं। अधिकारियों ने यह आश्वासन दिया कि इन मांगों पर 15 दिनों के भीतर विचार कर उचित कदम उठाए जाएंगे।

तहसीलदारों की प्रमुख मांगें
-23 दिसंबर 2025 को हरियाणा पुलिस की स्टेट क्राइम ब्रांच द्वारा जारी किए गए लेटर को वापस लिया जाए।
-तहसीलदार नरेंद्र की बहाली की जाए और जिला योजनाकार गुरुग्राम की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
-जिला योजनाकार द्वारा भेजे गए खसरा नंबरों को तहसीलदारों को भेजने की बजाय पोर्टल पर फ्रिज किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें