रायपुररानी। रायपुररानी क्षेत्र से एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की लापता हो गई है। लड़की की मां की शिकायत पर थाना रायपुररानी पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी 3 सितंबर की रात लगभग 12 बजे घर से बिना बताए लापता हो। उन्होंने अपने स्तर पर काफी प्रयास किए लेकिन उन्हें किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं मिल पाई। पुलिस ने लड़की की खोजबीन शुरू कर दी है।