पंचकूला। परिजनों की डांट से नाराज होकर घर छोड़कर गई 15 वर्षीय किशोरी को पंचकूला पुलिस ने महज एक घंटे में सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। किशोरी शहर में अपनी एक सहेली के घर मिली। सूचना मिलते ही पुलिस ने तकनीकी और मानवीय संसाधनों की मदद से उसकी तलाश शुरू की और आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर उसे परिवार को सौंप दिया।