पंचकूला। सेक्टर- 3 ताऊ देवीलाल खेल स्टेडियम में तीजमाल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें भाग ले रही है, जिनमें विभिन्न प्रदेशों की टीमें शामिल है। टूर्नामेंट का शुभारंभ 4 फरवरी को किया गया है, जबकि फाइनल मुकाबला और समापन समारोह 24 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। टूर्नामेंट में लगभग 5 लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि रखी गई है। इसके अलावा मैन ऑफ द मैच, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर सहित अन्य श्रेणियों में भी खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। इस टूर्नामेंट का शुभारंभ कालका की विधायक शक्तिरानी शर्मा और पंचकूला भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने किया। इस अवसर पर शिवालिक विकास बोर्ड के वाइस चेयरमैन ओम प्रकाश देवीनगर उपस्थित रहे।