बरवाला। राजकीय महाविद्यालय बरवाला में हैप्पीनेस क्लब की ओर से विद्यार्थियों से संबंधित विभिन्न मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं पर एक विशेष सत्र का हुआ। इस अवसर पर मनोवैज्ञानिक शीनू वालिया ने मुख्य वक्ता के रूप में व्याख्यान दिया। उन्होंने अपने व्याख्यान में विद्यार्थियों के सामने आने वाले मानसिक दबाव, तनाव, अवसाद तथा भावनात्मक चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों को मानसिक रूप से सशक्त रहने, सकारात्मक सोच विकसित करने और जीवन में संतुलन बनाए रखने के उपाय बताएं। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ नरेंद्र सिवाच ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में आत्म जागरूकता और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने में सहायक होते हैं।