पंचकूला। जिले के इस्लाम नगर माजरी में सोमवार की शाम करीब चार बजे 11 माह के एक बच्चे पर गर्म चाय गिर गई। चाय बच्चे के पांव पर गिरी और इससे उसकी त्वचा उतर गई। बच्चे के रोने पर परिजन उसे तुरंत सिविल अस्पताल-6 ले गए। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने बच्चे को तुरंत भर्ती कर उसका इलाज शुरू कर दिया। हालत सामान्य नहीं होने के कारण बच्चा सोमवार देर रात तक अस्पताल में ही उपचाराधीन था। बच्चा इस्लाम नगर, माजरी निवासी 11 माह का अंशुमन है। फिलहाल बच्चा डॉक्टरों की निगरानी में है।