फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: भगवान शिव की स्तुति और लावणी नृत्य की धमक से गूंज उठा ताऊ देवीलाल स्टेडियम

Thu, 24 Oct 2024 04:07 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
निफ्ट का तीन दिवसीय कन्वर्ज का ताऊ देवीलाल स्टेडियम में रंगारंग आगाज, फैशन के टशन से छात्रों ने मोहा सबका मन
विज्ञापन

वर्ष 2025 का कन्वर्ज शिलांग में होगा आयोजित
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। ताऊ देवीलाल स्टेडियम में बुधवार को निफ्ट के विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम से समा बांध दिया। देशभर के एक हजार विद्यार्थियों ने विविधता को एकता में पिरोते हुए कार्यक्रमों की ऐसी झड़ी लगाई कि स्टेडियम तालियों से गूंज उठा। एक तरफ वाराणसी के विद्यार्थियों ने भगवान शिव की स्तुति से सबके रोंगटे खड़े कर दिए, दूसरी तरफ महाराष्ट्र का पारंपरिक लावणी लोकनृत्य की प्रस्तुति ने झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं, दिल्ली कैंपस के छात्रों ने फैशन का टशन दिखाकर सबका मन मोह लिया। तीन दिवसीय कन्वर्ज का पंचकूला निफ्ट की ओर से शुभारंभ किया गया। इसमें देशभर के 19 निफ्ट कैंपस के 1000 से अधिक विद्यार्थी भाग रहे हैं। इस मौके पर निफ्ट की महानिदेशक तनु कश्यप मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि डीसी डॉ. यश गर्ग उपस्थित रहे। दोनों को स्वागत पंचकूला निफ्ट के डायरेक्टर प्रोफेसर अमनदीप ग्रोवर ने किया।

विद्यार्थियों में होनी चाहिए सीखने और आगे बढ़ने की प्रतिस्पर्धा
इस मौके पर तनु कश्यप ने कहा कि सीखने और आगे बढ़ने की प्रतिस्पर्धा विद्यार्थियों में होनी चाहिए। तनु कश्यप ने घोषणा की है कि वर्ष 2025 का अगला कन्वर्ज शिलांग में आयोजित किया जाएगा। 25 अक्तूबर तक शानदार कार्यक्रम में एक हजार से अधिक छात्रों की रचनात्मक, बौद्धिक और एथलेटिक भावना का यह जश्न मनाया जा रहा है। छात्र छात्राओं ने विविधता को एकता में पिरोते हुए शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें किया विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन
इस उत्सव में 35 से अधिक विविध सरणी, खेल, सांस्कृतिक प्रदर्शन, निबंध, फोटोग्राफी और साहित्यिक प्रतियोगिताओं जैसे विषयों में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। यह छात्रों के लिए प्रतिभा व्यक्त करने के लिए उत्कृष्ट मंच रहा। प्रदर्शन में क्लब सलाहकारों के सावधानीपूर्वक मार्गदर्शन में छात्रों ने जुनून और समर्पण के साथ उचित खेल और कॉमेडी के मूल्यों को भी शामिल किया। पंचकूला निफ्ट के निदेशक प्रोफेसर अमनदीप सिंह ग्रोवर ने प्रतिभागियों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए एकता, रचनात्मकता और सहयोग के महत्व पर बल दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें