बरवाला। जलौली टोल प्लाजा के पास टाटा सफारी शनिवार को एक कैंटर से टकरा गया। गनीमत यह रही कि स्पीड कम होने के कारण कोई जानमाल नहीं हुआ। हालांकि टाटा सफारी का अगला टायर फट गया और शीशा टूट गया। टाटा सफारी के चालक संतोख सिंह वासी काठगढ़ ने बताया कि वह बरवाला से पंचकूला अपनी गाड़ी में जा रहे थे।
जलौली टोल प्लाजा क्रॉस कर जैसे ही वह नग्गल पशु चिकित्सालय के पास पहुंचा तो वहां लगी जूस की रेहड़ी के पास एक स्कूटी चालक ने एकदम से कट मार दिया। इस कारण उनके आगे चल रहा कैंटर चालक ने भी स्कूटी सवार को बचाने के लिए एकदम गाड़ी घुमा दी। इस प्रयास में उसकी गाड़ी कैंटर में जा लगी। इसमें उनकी गाड़ी का काफी नुकसान हो गया है। गांव नग्गल के लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों और जिला प्रशासन से मांग की है कि अवैध रूप से लगी इन रेहड़ियों को तुरंत हटाया जाए ताकि यहां होने वाले हादसों पर अंकुश लग सके।