फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बंद ठेके को बनाया निशाना, शराब की बोतलें ले गया चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पांच अक्तूबर तक बंद शराब के एक ठेके से शराब की बोतलें चोरी होने की सूचना मिली है। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 स्थित पंचकूला और चंडीगढ़ बॉर्डर के समीप स्थित ठेके को चोर ने निशाना बनाया। चोरी वीरवार की रात करीब 10 बजे हुई। चोरी की वारदात ठेके के भीतर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एक युवक ने अपना चेहरा ढका हुआ था। उसने ब्लू जींस और व्हाइट शर्ट पहनी हुई है। वह रात करीब 10 बजे ठेके के भीतर घुसा। दुकान में रखी शराब की बोतलों को निकालकर एक झोले में रखा। ठेका मालिक ने मामले की सूचना एक्साइज विभाग और चुनाव आयोग दी। साथ ही चोरी की शिकायत पुलिस को भी दी। अब 5 अक्टूबर की शाम 6 बजे के बाद ठेका खुलने पर ही पता चलेगा कि आखिरकार कितनी शराब की बोतलें चोरी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें