फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मोरनी की टांगरी नदी उफान पर, ग्रामीणों को नजदीक न जाने की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुररानी। मोरनी क्षेत्र में लगातार हो रही तेज बारिश के कारण रायपुररानी से गुजरने वाली टांगरी नदी का जल स्तर तेजी से बढ़ने के कारण उफान पर है। इस कारण आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात होने की आशंका है। इसको देखते हुए थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने ग्रामीणों को सतर्क रहने और नदी के नजदीक न जाने की सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है और अगर कोई भी व्यक्ति नदी के नजदीक या उसके किनारों पर नजर आया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें